Top News

शिव मंदिर महमूदपुर व शिव-दुर्गा मंदिर माहपुर का निर्माण कार्य तेज

शिव मंदिर महमूदपुर व शिव-दुर्गा मंदिर माहपुर का निर्माण कार्य तेज

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के माहपुर स्थित शिव-दुर्गा मंदिर के भव्य शिखर कलश का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर के पुजारी सुनील राजभर ने बताया कि लगभग 21 लाख रुपये की लागत से 70 फिट ऊंचा शिखर तैयार किया जा रहा है, जिससे मंदिर का स्वरुप और अधिक आकर्षक होगा।

वहीं महमूदपुर गांव में स्थित पारंपरिक शिव मंदिर का निर्माण कार्य भी पुनः प्रारंभ हो गया है। बुधवार को चौखट पूजन कर मंदिर में दरवाजा लगाया गया। गांव निवासी अर्जुन राणा ने बताया कि मंदिर की छत तक निर्माण की अनुमानित लागत करीब 5 लाख रुपये है तथा इसकी ऊंचाई 11 फिट रखी जा रही है। मंदिर शिखर का निर्माण तीसरे चरण में किया जाएगा। दोनों धार्मिक स्थलों के निर्माण से क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं ग्रामीणों के सहयोग से कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post