Top News

आश्वासन बेअसर, गोंड समाज का विरोध फिर उभरा

आश्वासन बेअसर, गोंड समाज का विरोध फिर उभरा

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। जिलाधिकारी द्वारा तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी न होने से नाराज़ समाजजन एक बार फिर आंदोलन पर उतर आए। बुधवार को सैकड़ों लोग तहसील पहुंचे, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया।

18 जनवरी को जिलाधिकारी द्वारा एक सप्ताह में समाधान का भरोसा दिया गया था, पर कार्रवाई न होने से आक्रोश बढ़ गया। हालात को देखते हुए तहसील गेट पर बैरिकेडिंग कर तीन थानों की फोर्स तैनात की गई। एसडीएम अभिषेक गोस्वामी व तहसीलदार अनीस सिंह ने वार्ता की, लेकिन बात नहीं बन सकी।

धरना का नेतृत्व कर रहीं छात्रा अनुष्का गोंड ने प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहा है, फिर भी धरना तक नहीं करने दिया जा रहा। गोंड समाज ने शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने की मांग दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post