बसंत पंचमी पर रामलीला स्थल पर स्थापित हुई सरस्वती माता की प्रतिमा
•रविवार को होगी भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
•एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु व ब्लाक प्रमुख रानू सिंह करेंगी विजेताओं को पुरस्कृत
करहां (मऊ) : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर करहां परिक्षेत्र के सौसरवां कमालुद्दीन स्थित रामलीला स्थल पर सरस्वती माता की प्रतिमा श्रद्धा के साथ स्थापित की गई है। रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजबिहारी सिंह द्वारा पट अनावरण कर पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन कर क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर किया जाएगा।
आयोजन समिति से जुड़े कृष्ण कन्हैया पांडेय ने बताया कि रविवार को यहां भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु एवं ब्लाक प्रमुख रानू सिंह द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सौरभ पांडेय, महामंत्री मनीष यादव, कोषाध्यक्ष शिवम पांडेय, कृष्ण कन्हैया पांडेय सहित रामलीला समिति के सभी कार्यकर्तागण पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।



Post a Comment