सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बने अजय सिंह कक्कू
मुहम्मदाबाद गोहना में निर्विरोध निर्वाचन, मिला प्रमाणपत्र, लोंगों में उत्साह
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद के लिए संपन्न चुनाव में भाजपा नेता अजय सिंह कक्कू को पुनः निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। गुरुवार को ब्लाक परिसर में पूरी हुई निर्वाचन प्रक्रिया के बाद तहसीलदार अनीस कुमार सिंह ने उन्हें अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
निर्वाचन के पश्चात अजय सिंह कक्कू ने पार्टी नेतृत्व, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलते हैं, जिससे साधारण कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकता है।
निर्वाचित अध्यक्ष के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन छोटू प्रसाद ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रानीपुर अरुण कुमार सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह, रामसरन चौहान व ओंकार सिंह, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, अर्पित उपाध्याय व पंकज सिंह, ठाकुर प्रसाद, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment