Top News

नन्हे क़दमों वाले बच्चों की आवाज़ बनी जन-जागरण की मशाल

नन्हे क़दमों वाले बच्चों की आवाज़ बनी जन-जागरण की मशाल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के दरौरा स्थित जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के आंगन से शनिवार को जब नन्हे क़दम चले, तो उनके साथ जागरुकता का उजास भी बस्तियों-बस्तियों फैल गया। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर एवं फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत विद्यार्थियों ने जन-जागरुकता रैली निकालकर लोकतंत्र और किसान हित का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली दरौरा, राजर्षि नगर, गद्दोपुर, माहपुर, करहां व रसूलपुर से गुजरते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई।

हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां, होंठों पर जोशीले नारे बीएलओ से संपर्क करें, लोकतंत्र के प्रहरी बनें; फार्मर रजिस्ट्री जरुर कराएं, 6 फरवरी अंतिम तिथि आदि नारों के संग बच्चों ने मतदाताओं, किसानों और आम नागरिकों को जागरुक किया। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकारी लाभ सुदृढ़ करने की अपील की।

विद्यालय के प्रबंधक एवं सेवानिवृत्त उप कृषि निदेशक हरिनारायन सिंह ने कहा कि जागरुक नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र और समृद्ध कृषि व्यवस्था की नींव होते हैं। प्रधानाचार्य मनोज पांडेय ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को सामाजिक दायित्व की सुंदर मिसाल बताया। इस जागरुकता यात्रा में विजेंद्र सिंह, सरिता सिंह, अशोक दूबे, वैष्णवी पांडेय, देवदत्त, संतोष चौहान, अजय कुमार, शिवनाथ यादव, विशाल कुमार पुन्नू, शिया सिंह सहित शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post