जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एसआईआर व फार्मर रजिस्ट्री अभियान पर निकाली जागरुकता रैली
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरौरा के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर एवं फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत जन जागरुकता रैली निकाली गई। विद्यालय प्रांगण से शुरु हुई यह रैली दरौरा, राजर्षि नगर, गद्दोपुर, माहपुर, करहां एवं रसूलपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई।
विद्यार्थियों ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर तथा जोशीले नारों 'बीएलओ से संपर्क करें, लोकतंत्र के प्रहरी बनें; फार्मर रजिस्ट्री जरुर कराएं, 6 फरवरी अंतिम तिथि के माध्यम से मतदाताओं, किसानों एवं आम नागरिकों को जागरुक किया। बच्चों ने लोगों से अपील किया कि वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं, संशोधन कराएं तथा फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से स्वयं को प्राप्त होने वाले विभागीय लाभों को मजबूत करें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं सेवानिवृत्त उप कृषि निदेशक हरिनारायन सिंह ने बच्चों को एसआईआर और फार्मर रजिस्ट्री के महत्व व उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरुक नागरिक ही लोकतंत्र और कृषि व्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं। कहा कि यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता तथा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को सुदृढ़ करना है। प्रधानाचार्य मनोज पांडेय ने छात्रों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
रैली में विजेंद्र सिंह, सरिता सिंह, अशोक दूबे, वैष्णवी पांडेय, देवदत्त, संतोष चौहान, अजय कुमार, शिवनाथ यादव, विशाल कुमार पुन्नू, शिया सिंह सहित अनेक शिक्षकगण व कर्मचार उपस्थित रहे।


Post a Comment