Top News

ब्राह्मण विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में उमड़े मरीज

ब्राह्मण विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में उमड़े मरीज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के देवलास मंदिर परिसर में रविवार को ब्राह्मण विकास परिषद मऊ द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। ग्रामीण अंचल से आए करीब 800 लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित कीं।

शिविर में सामान्य रोगों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय, महिला रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार तथा संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में परिषद के संरक्षक डॉ. एस.सी. तिवारी एवं रामजी उपाध्याय के साथ डॉ. एस.सी. अग्रवाल, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. रंजनी तिवारी, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. पवन पांडेय, ऋषिकेश पाण्डेय व संजय त्रिपाठी समेत कई चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।

आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली, जिन्हें सामान्य इलाज के लिए भी दूर-दराज जाना पड़ता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, निर्भय कुमार पांडेय, डॉक्टर यूपी द्विवेदी, अभिमन्यु दूबे, संजीव कुमार द्विवेदी, गौतम कुमार, अमित पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों व समाजसेवियों का अहम योगदान रहा। आयोजकों ने आगे भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित करने का भरोसा दिलाया।




Post a Comment

Previous Post Next Post