स्व. अजीत सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
भावभीनी श्रद्धांजलि से गूंजा देवसीपुर व मुहम्मदाबाद गोहना
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं जन-जन में लोकप्रिय रहे स्वर्गीय अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक आवास देवसीपुर तथा मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक वातावरण के बीच मनाई गई। राजनीतिक सीमाओं से परे हर जाति, वर्ग और मजहब के हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता को नम आंखों से स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान हवन-पूजन के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानवीय सरोकार की मिसाल भी पेश की गई।
देवसीपुर स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीय अजीत सिंह की पत्नी एवं वर्तमान ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, छोटे सुपुत्र युवान सिंह सहित परिजनों ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुभासपा नेता अरविंद राजभर, फागू सिंह, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, आलोक जायसवाल, यशवंत सिंह गप्पू, डॉ. उमेश सरोज, संतोष सिंह टीपू, रविभूषण प्रताप, जयभीम कुमार, बैजनाथ राम, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, ओंकार सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर मोहल्ले में स्वर्गीय अजीत सिंह के मित्र मोहर सिंह के आवास पर भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यहां उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वक्ताओं ने स्व. अजीत सिंह के सरल व्यक्तित्व, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण को याद किया। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके साथ जुड़े संस्मरण साझा किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक अभय सिंह, राजेन्द्र कुमार, मोहर सिंह द्वारा असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल भी प्रदान किए गए।
श्रद्धांजलि सभा में विधायक अभय सिंह, डॉ. राकेश राय, संजय तिवारी, दीपक गुप्ता ‘डायमंड’, नागेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप, रविभूषण प्रताप सिंह, विष्णुकांत श्रीवास्तव, संदीप कुमार, अजय सिंह गुड्डू, ब्रह्मानंद सिंह, नितिन, शुभम, मंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






Post a Comment