बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए 10 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए 10 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

करहां, मऊ। सावन के पवित्र माह में मठ गुरादरी धाम तथा मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन से 10 शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की आस्था यात्रा पर रवाना हुए। प्रस्थान से पहले सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवता मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके बाद "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे। वहां से करीब 113 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करेंगे। इसके उपरांत बाबा बासुकीनाथ, ताड़केश्वर महादेव और काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे। शिवभक्तों ने बताया कि यात्रा पूर्ण होने के बाद धार्मिक कथा एवं सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यात्रा पर रवाना होने वालों में अरुण सिंह, आशुतोष पांडेय, ओमप्रकाश यादव, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश गौड़, राजीव सिंह 'गुड्डू', सुजीत, आयुष सिंह और गुड्डू शर्मा शामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post