Top News

अज्ञात बाइक की टक्कर से व्यवसाई घायल

अज्ञात बाइक की टक्कर से व्यवसाई घायल

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार निवासी 42 वर्षीय व्यवसाई अजय जायसवाल मंगलवार देर शाम मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोंगो ने उन्हें सुरहुरपुर स्थित डाक्टर उमेश सरोज के हड्डी अस्पताल भेजवाया। जांचोपरांत उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर पाया गया जिसका प्लास्टर लगाकर उन्हें छोड़ दिया गया।

व्यवसाई अजय जायसवाल अपनी बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में किसी काम से गए थे। देर शाम काम निपटाकर जैसे ही शहीद चौराहे की तरफ बढ़े, उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वे घायल होकर सड़क पर गए, इतने में ही वह बाइक सवार गाड़ी सहित फरार हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post