Top News

मौसम परिवर्तन में सतर्क रहें, परीक्षार्थी रखें दिनचर्या संतुलित : डाक्टर संतोष कुमार यादव

मौसम परिवर्तन में सतर्क रहें, परीक्षार्थी रखें दिनचर्या संतुलित : डाक्टर संतोष कुमार यादव


करहां (मऊ) : मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डाक्ट संतोष कुमार यादव ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस समय सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं, इसलिए लापरवाही न करें।

डाक्टर यादव ने कहा कि सुबह और शाम ठंड से बचाव के लिए उपयुक्त कपड़े पहनें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। बाहर का बासी या अस्वच्छ भोजन करने से बचें और पौष्टिक व संतुलित आहार को प्राथमिकता दें। पर्याप्त पानी पीना तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन लाभकारी है।

बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। समय पर सोएं, पूरी नींद लें और जंक फूड से दूरी बनाकर घर का बना स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें, ताकि परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को तनावमुक्त वातावरण दें और उनके खान-पान व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें, जिससे विद्यार्थी बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post