Top News

विद्या, अंशिका, दिव्या व शिज़ा बनी स्कूल टापर, हुई पुरस्कृत

विद्या, अंशिका, दिव्या व शिज़ा बनी स्कूल टापर, हुई पुरस्कृत

•एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, माहपुर ने घोषित किया परीक्षा परिणाम

•कक्षाओं के प्रथम तीन टापर्स को मेडल सहित सबको बांटे गए अंकपत्र

करहां (मऊ) : एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल माहपुर, करहां का शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर स्कूल एवं अपनी कक्षाओं में प्रथम तीन शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को प्रमाणपत्र सहित मेडल व ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया, वहीं सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल के अंकपत्र बांटे गए। विद्या, अंशिका, दिव्या व शिज़ा ने सर्वोच्च रैंक प्राप्त कर विद्यालय टापर बनी। सभी बच्चों को चेहरे पर परीक्षा परिणाम उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में जाने की खुशी साफ-साफ नज़र आई।

कक्षा 5 की विद्या यादव ने 97.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले रैंक के साथ स्कूल की प्रथम टापर बनी, वहीं कक्षा 6 की अंशिका यादव ने 97.05 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल की द्वितीय टापर घोषित हुई। कक्षा 6 की दिव्या यादव व कक्षा 3 की शिज़ा एखलाक ने 96.66 प्रतिशत अंको के साथ संयुक्त रुप से तृतीय टापर बनी। विद्यालय के प्रबंधक आरिफ खान व प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने उन्हें मेडल, ट्राफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आकिब शमीम खान, राजेंद्र प्रसाद, अरविंद शर्मा, देवेंद्र यादव, दानिश खां, रामबरन राम सहित सैकड़ों विद्यार्थी व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post