Top News

करहां बाजार में भीषण जाम, यात्री परेशान

करहां बाजार में भीषण जाम, यात्री परेशान

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में शनिवार दोपहर को अचानक भीषण जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। बाजार की मुख्य सड़क पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच बस, आटो व बाइक सवार यात्री जाम में फंसे रहे और धीरे-धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर दिखे। मौके पर पुलिस बूथ होने के बावजूद व्यवस्था संभालने के लिए कोई ठोस इंतजाम न होने से स्थिति और गंभीर हो गई। यहां तक की एक पुलिस वाहन भी जाम में फंसा नजर आया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त करने और आएदिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने की मांग की है।

करहां-जहानागंज मोड़ सकरा होने, सकरा चौराहा, आटो व बस का स्टैंड यहां होने से जाम की स्थिति यहां बन रही है। साथ ही ठेले-खोमचे व बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण भी यहां जाम लगता है। विष्णुकांत श्रीवास्तव, सद्दाम हाशमी, अजय यादव, आफताब आलम, गब्बर सिंह, राहुल मद्धेशिया आदि स्थानीय लोंगो के मुताबिक उक्त कारणों के स्थायी निदान से ही इस समस्या से निजात मिल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post