Top News

भक्ति और अटूट विश्वास से ही मिलता है भगवान का दर्शन : किशोरी शरण महाराज

भक्ति और अटूट विश्वास से ही मिलता है भगवान का दर्शन : किशोरी शरण महाराज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत श्री ठाकुरजी राजजानकी मंदिर सेवा समिति कसारी  के तत्वावधान में खुरहट बाजार में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। कथा के छठवें दिन कथावाचक किशोरी शरण महाराज ने ध्रुव चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को भक्ति, त्याग और तपस्या का संदेश दिया। बताया कि भक्ति और अटूट विश्वास से ही भगवान का साक्षात दर्शन मिलता है।

कथा विस्तार के क्रम में कथावाचक ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि बालक ध्रुव ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति अटूट आस्था रखकर कठोर तपस्या की। उनकी निष्ठा और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए और उन्हें ध्रुव तारा के रुप में अमर कर दिया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा, धैर्य और दृढ़ संकल्प से मनुष्य जीवन की हर कठिनाई को पार कर सकता है।

कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन किया गया। महाराज ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रुप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की और अंततः भगवान शिव से उनका दिव्य विवाह संपन्न हुआ। इस प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए और पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

आयोजन में प्रमुख रुप से डाक्टर अमित उपाध्याय, संजय यादव, सुशील, सोनू, गौरव, देवेंद्र, सुनील, दिनेश, संतोष वर्मा, सतीश, नवीन चौहान आदि सैकड़ो भक्त उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि यह नौ दिवसीय रामकथा 18 मार्च तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post