Top News

10 लीटर अवैध ताड़ी के साथ युवक गिरफ्तार

10 लीटर अवैध ताड़ी के साथ युवक गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अवैध ताड़ी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को 10 लीटर अवैध ताड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर शाम उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ पांडेय ने क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास छापेमारी कर आरोपित को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान विनय कुमार निवासी रुस्तमपुर, थाना नवादा, जिला नवादा (बिहार) के रुप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध ताड़ी बरामद की। मामले में आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post