Top News

साइबर टीम की सक्रियता से पीड़ित को वापस मिले 39,998 रुपये

साइबर टीम की सक्रियता से पीड़ित को वापस मिले 39,998 रुपये

करहां (मऊ) : साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर टीम ने राहत दिलाते हुए उसकी पूरी धनराशि वापस कराई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार शेखवालिया निवासी शंकर राम ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 39,998 रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। शिकायत की जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित साइबर टीम के कांस्टेबल संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल शालिनी मौर्य एवं महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया। टीम के प्रयास से ठगी गई पूरी धनराशि 39,998 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई

Post a Comment

Previous Post Next Post