Top News

गवाही व पुरानी रंजिश के कारण मारपीट, 6 पर केस

गवाही व पुरानी रंजिश के कारण मारपीट, 6 पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर बंदीघाट निवासी मनोज शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही छह लोगों पर गवाही देने व पुरानी रंजिश के मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मनोज शर्मा ने बताया है कि 21 जून की रात करीब 9:30 बजे पुरानी रंजिश और मुकदमे में गवाही देने को लेकर जयहिंद, अंगद, अभय, रमेश शर्मा, हीरा, तथा अजय शर्मा उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि घटना में उन्हें बाहरी व अंदरुनी चोटें आईं। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post