रास्ते के विवाद में किसान परिवार से मारपीट, छह पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ओटनी गांव निवासी किसान नंदू ने गांव के मुराली, बिरजू, बृजलाल, मनीषा, शबनम व माधुरी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार को सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पीड़ित के अनुसार 24 जून की रात खेत से घर लौटते समय सरकारी रास्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि घुरहू ने धक्का देकर गिरा दिया और बाद में मुराली समेत अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ घर पहुंच गए। मारपीट में नंदू के अलावा उनकी पत्नी पुष्पा और पुत्र विनीत भी घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो आरोपित मौके से चले गए।


Post a Comment