Top News

भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत : रामसरन चौहान

भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत : रामसरन चौहान

करहां, मऊ। भारतीय जनता पार्टी के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि एवं वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान के मुख्य आतिथ्य में मऊ नगर मंडल पूर्वी की बैठक मुंशीपुरा काली चौराहा स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए रामसरन चौहान ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने, बूथों पर डिजिटल लर्निंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अन्य वक्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी, कृष्णा खंडेवाला, जीशान अली, आरिफ, चंदू पटवा, श्यामा प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपू चौरसिया ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post