Top News

प्रधान संगठन की बैठक में हाईकोर्ट की टिप्पणी पर चर्चा, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

प्रधान संगठन की बैठक में हाईकोर्ट की टिप्पणी पर चर्चा, जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

करहां (मऊ) : पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक विकास भवन परिसर में जिला प्रभारी काशी नाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने तथा पंचायतों के कार्यकाल विस्तार को लेकर की गई टिप्पणियों पर व्यापक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर अदालत ने कोई रोक नहीं लगाई है, हालांकि न्यायालय इस व्यवस्था से सहमत नहीं दिख रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश प्रभारी रवींद्र राय ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जुलाई के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जिसमें इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ग्राम प्रधान संगठन भी 13 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में हस्तक्षेप करेगा। वरिष्ठ प्रमुख महासचिव बृजेश सिंह बागी ने कहा कि संगठन समय से पंचायत चुनाव कराए जाने का पक्षधर है, लेकिन यदि किसी कारणवश चुनाव नहीं हो पाते हैं तो प्रधानों का प्रशासक बनना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने संबंधित कानूनी प्रावधानों में संशोधन की मांग भी उठाई।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मदाबाद नौसाद प्रधान ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण और संकटपूर्ण समय में संगठन के जिलाध्यक्ष का पर्याप्त समय न देना दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, रामाश्रय भारद्वाज, महासचिव लल्लन यादव, अमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पांडेय (परदहा), डब्लू राजभर (घोसी), रामदास साहनी (बड़राव), गोविंद राजभर, पारस यादव, दिनेश यादव, रामचंद्र गुप्ता, मन्नान प्रधान सहित अनेक प्रधान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post