Top News

भाजपा प्रदेश मंत्री का मुहम्मदाबाद गोहना हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश मंत्री का मुहम्मदाबाद गोहना हुआ भव्य स्वागत

•रोडवेज स्थित शहीदों को प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण


•जनता की सेवा व सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य : विजय राजभर


करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक विजय राजभर के पहली बार जनपद आगमन पर मुहम्मदाबाद गोहना में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों तथा भाजपा के जयघोष के बीच निकले जुलूस ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धनगर समाज के लोगों ने भी भागीदारी की।

नगर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने विजय राजभर को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। इसके उपरांत उन्होंने शहीद स्थल पहुंचकर देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।  कहा कि संगठन की मजबूती, जनता की सेवा और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, डा. पंकज पाल धनगर, छोटू प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, रामफूल राजभर, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री अंकित सरोज, संजीव द्विवेदी, वीरेंद्र राजभर राजभर सहित मुहम्मदाबाद गोहना और करहां मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post