Top News

शादी का झांसा देकर किशोरी को ले जाने वाले युवक पर केस दर्ज

शादी का झांसा देकर किशोरी को ले जाने वाले युवक पर केस दर्ज

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़िता की मां के अनुसार 24 मई को दोपहर बाद गांव का ही एक युवक विवेक पासवान उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक किशोरी का पता नहीं चल सका। मां का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर बेटी को अपने साथ ले गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post