जबरदस्ती दरवाजा लगाने को लेकर वृद्ध दुकान मालिक से मारपीट, केस दर्ज
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय कस्बे के शेखवाड़ा मोहल्ले में दुकान में जबरदस्ती दरवाजा लगाने को लेकर वृद्ध मकान मालिक से मारपीट के विवाद में पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई वृद्ध दुकान मालिक अब्दुल अजीज की तहरीर पर की गई।
पीड़ित के अनुसार 22 जून की रात करीब 9:30 बजे उनके किरायेदार आशिक अली, मुहम्मद आरिफ और चार अन्य लोग दुकान में नया दरवाजा लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया। अब्दुल अजीज का आरोप है कि थाने में हुए समझौते के बावजूद तय समय से पहले ही दरवाजा लगा दिया गया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment