Top News

बारिश होते ही बदहाल हुआ शहीद चौक-चिरैयाकोट मार्ग, बढ़ी परेशानी

बारिश होते ही बदहाल हुआ शहीद चौक-चिरैयाकोट मार्ग, बढ़ी परेशानी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के शहीद चौक से चिरैयाकोट मार्ग तक जाने वाली सड़क बारिश होते ही जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है। सामान्य दिनों में सात-आठ मिनट में तय होने वाला यह मार्ग बारिश के बाद 10 मिनट से अधिक समय ले रहा है। जगह-जगह पानी भरने से वाहनों को रुक-रुककर गुजरना पड़ रहा है और जाम की स्थिति भी बन रही है।

सड़क की बदहाली से दिव्यांग स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। समाजसेवी अनमोल साहू और जगदीश प्रसाद गुप्त ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत, गड्ढों को भरने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post