Top News

कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : विधायक राजेंद्र कुमार

कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : विधायक राजेंद्र कुमार

रामनगर ख़ालिसा व जमालपुर मुहम्मदाबाद में हुआ टेलीकॉम व हेल्थ केयर प्रशिक्षण का शुभारंभ

•प्रशिक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा रहने-खाने और रोजगार का अवसर : प्रवीण राय


करहां (मऊ) : ब्रह्मश्री रामकृष्ण सेवा ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रामनगर खालिसा एवं रामयश आईटीआई सेंटर जमालपुर में टेलीकॉम ग्रामीण उद्यमी, कॉल सेंटर एवं हेल्थ केयर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का उद्घाटन किया।


विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि बदलते दौर में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं, बल्कि युवाओं के हाथों में हुनर होना भी जरूरी है। कौशल विकास प्रशिक्षण रोजगार के नए द्वार खोलने के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत राह है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ अपने कौशल को लगातार निखारने का आह्वान किया। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने कहा कि टेलीकॉम और कॉल सेंटर क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की मांग बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनाता है।


संस्था के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण में टेलीकॉम एवं नेटवर्क इंस्टालेशन, डिजिटल व ग्राहक सेवा, कॉल सेंटर तथा हेल्थ केयर से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को रहने-खाने की सुविधा के साथ सीखने और रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रवीण राय ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संचालन सैयद शबीब रिजवी ने किया। इस अवसर पर आईटीआई प्रबंधक जय प्रकाश, बब्बन यादव, सुनील कुमार यादव, रामभजन यादव, ज्योति विश्वकर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रशिक्षु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post