तिलक समारोह से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोइरियापार चौकी क्षेत्र स्थित अन्नूपार गांव में आयोजित एक तिलक समारोह से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। गोहरपुर निवासी राजनाथ भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 22 जून की रात करीब आठ बजे तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। भोजन के बाद जब वापस लौटे तो उनकी बाइक संख्या UP54R7240 मौके से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। पुलिस तहरीर के आधार पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक जांच-पडताल में जुट गई है।
करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अपने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर आरोपित के छानबीन में लग गई है।
महिला के अनुसार 26 जून की सुबह जब वह जागी तो उसकी बेटी घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही रोशन नामक युवक उसे अपने साथ ले गया है। तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी पुत्री की मार्कसीट में जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 है।



Post a Comment