Top News

यूनियन बैंक के लोकप्रिय प्रबंधक शिवेंद्र किशोर को दी गई भावपूर्ण विदाई

यूनियन बैंक के लोकप्रिय प्रबंधक शिवेंद्र किशोर को दी गई भावपूर्ण विदाई

करहां (मऊ)। स्थानीय बाजार स्थित यूनियन बैंक शाखा के लोकप्रिय एवं मृदुभाषी प्रबंधक शिवेंद्र किशोर के स्थानांतरण पर मंगलवार देर शाम बैंक परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बैंक कर्मचारियों, क्षेत्र के सम्मानित ग्राहकों और नागरिकों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि शिवेंद्र किशोर ने अपने कार्यकाल में बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ग्राहकों के साथ आत्मीय व्यवहार और सरल कार्यशैली से सभी का दिल जीता। उनकी कार्यकुशलता, विनम्रता और सहयोगी स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे। स्थानांतरण की सूचना से ग्राहकों और शुभचिंतकों में भावुकता का माहौल देखने को मिला।

समारोह में मकान मालिक सतेंद्र सिंह, एनजीओ संचालक सोचन ठाकुर, अति लघु शाखा संचालक राकेश तिवारी, चंदन राव, अजीत मौर्य, दीपक चौरसिया, रामआशीष चौहान, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर शिवेंद्र किशोर को सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post