अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, किया पौधरोपण
करहां (मऊ)। करहां परिक्षेत्र के माहपुर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय एवं शमशाबाद कुटी पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजेंद्र कुमार शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अम्मान अहमद, उपाध्यक्ष सदानंद यादव, करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी, अमीरुल्लाह खां, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को पंखे एवं अंगवस्त्र वितरित कर राहत पहुंचाई गई। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित और सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करती रही है तथा भविष्य में भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।




Post a Comment