Top News

सामान लड़ा टेम्पो पलटा, बाल-बाल बचा चालक


सामान लड़ा टेम्पो पलटा, बाल-बाल बचा चालक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत क्षेत्र के नदी रोड स्थित ईदगाह बांध के पास गुरुवार सामान लेकर घोसी की ओर जा रहा एक टेम्पो चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़क गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सामान भी नुकसानग्रस्त हुआ।

चालक ने सड़क की खराब स्थिति और चढ़ाई के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण बताया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की और वाहन को बाहर निकलवाया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नदी रोड की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post