मठ गुरादरी धाम व मुहम्मदाबाद गोहना से 10 शिवभक्त बाबा धाम रवाना


मठ गुरादरी धाम व मुहम्मदाबाद गोहना से 10 शिवभक्त बाबा धाम रवाना


करहां (मऊ): सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार को करहां परिक्षेत्र के मठ गुरादरी धाम एवं मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन से 10 शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरु करने से पूर्व श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिव मंदिर राजापुर, प्राचीन शिव मंदिर देवरिया खुर्द, दुर्गा मंदिर तिलसवां, हनुमान मंदिर देवरिया बुजुर्ग, रामजानकी मंदिर कमालुद्दीनपुर-सौसरवां तथा बाबा घनश्याम साहब मठ गुरादरी धाम में दर्शन-पूजन कर बोल-बम व हर-हर महादेव के जयघोष के साथ प्रस्थान किया।


शिवभक्त पहले बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लगभग 113 किलोमीटर की पदयात्रा कर देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ, ताड़केश्वर महादेव व काली मंदिर के भी दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा से लौटने के बाद कथा एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रवाना होने वाले शिवभक्तों में अरुण सिंह, आशुतोष पांडेय, ओमप्रकाश यादव, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश गौड़, राजीव सिंह गुड्डू, सुजीत, आयुष सिंह एवं गुड्डू शर्मा शामिल रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post