Top News

51 स्कूलों के 102 छात्रों ने दी योग्यता आधारित परीक्षा

51 स्कूलों के 102 छात्रों ने दी योग्यता आधारित परीक्षा

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के खंड शिक्षा अधिकारी  ओमप्रकाश तिवारी के निर्देशन में गुरुवार को बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला सहर पीजी कालेज में योग्यता आधारित परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा छह एवं सात के 102 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सफल 10 छात्रों को 15 अगस्त को बीआरसी पर सम्मानित किया जाएगा।

बीईओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि निर्धारित दो घंटे की अवधि वाली परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समय से प्रश्नपत्र हल किए। केंद्र पर परीक्षा की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के लिए संबंधित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया गया। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। कहा कि इनमें से सफल 10 बच्चों को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित बीआरसी के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सभी एआरपी व विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post