Top News

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, बच्चों ने किया वीर शहीदों को नमन

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, बच्चों ने किया वीर शहीदों को नमन

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मालव तथा कंपोजिट प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में बुधवार को बच्चों ने मां भारती के अमर वीर सपूतों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बच्चे बैंड की मधुर धुन पर गांव के विभिन्न रास्तों और पगडंडियों से गुजरे तथा देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाकर वीर शहीदों को नमन किया।

बच्चों की तिरंगा यात्रा जिस रास्ते से गुजरी, वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन से बच्चों की रैली की फोटो और वीडियो बनाए। बच्चों के जोश और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

शिक्षकों ने बच्चों को देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय, धनंजय सिंह, प्रतिमा राय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post