समरसता कलश वंदन यात्रा में गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष के अवसर पर समरसता कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा फरीदपुर, रोडवेज, गालिबपुर, आरीपुर और देवर्षि देवल बाबा धाम देवलास स्थित विभिन्न रविदास मंदिरों व अंबेडकर पार्कों तक पहुंची। यहां श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचारों को आत्मसात कर ही मजबूत और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि सामाजिक भेदभाव मिटाकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही संत रविदास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने कहा कि समरसता यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है तथा संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर जिला संयोजक व जिला महामंत्री इंद्रदेव भारती, जिला मंत्री सुधीर सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन प्रसाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रद्युम्न प्रताप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उर्मिला पासी, पूजा राय, ठाकुर प्रसाद सिंह, राहुल सिंह, संतोष मल्होत्रा, बनवारी राम सोनकर, श्याम चौबे, संतोष सिंह, वीरेंद्र पासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।




Post a Comment