Top News

चचेरे भाई-बहन के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर हर्ष

चचेरे भाई-बहन के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर हर्ष

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के दतौली गांव निवासी एक ही परिवार के दो चचेरे भाई-बहन ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डा.  शिव प्रताप सिंह का चयन अर्थशास्त्र तथा डा. श्वेता सिंह का चयन राजनीति विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है।

दोनों की सफलता की खबर मिलते ही पैतृक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्वजन और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। डा. शिव प्रताप सिंह के भाई सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सफलता का श्रेय वर्षों की मेहनत और बुजुर्गों के आशीर्वाद को दिया।

इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, रामसिंगार सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, महेंद्र सिंह, अविनाश कुमार नायडू, रामअववतार सिंह, नंदू सिंह, मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार सहित परिवार एवं गांव के अनेक लोग उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post