सामूहिक अर्घ्य के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरु
करहां (मऊ) : करहां क्षेत्र के भांटीकला गांव में हनुमंत धाम मंदिर निर्माण समिति की ओर से प्रस्तावित मंदिर निर्माण के लिए नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सामूहिक अर्घ्य के साथ हुआ। इस अवसर पर करीब 200 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मां काली और भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। अनुष्ठान आगामी 22 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-पाठ एवं हवन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों के अनुसार नौ दिवसीय आयोजन का उद्देश्य हनुमंत धाम मंदिर निर्माण के साथ गांव में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करना है।
श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री हनुमान से हनुमंत धाम मंदिर निर्माण कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने तथा गांव और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में पुजारी निवास के साथ चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, नीरज कश्यप, संजय सिंह, ग्राम प्रधान संतोष उर्फ मिंटू सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Post a Comment