Top News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा सामग्री की दुकानों पर बढ़ी रौनक

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा सामग्री की दुकानों पर बढ़ी रौनक

करहां (मऊ) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को करहां बाजार में तिरंगा सामग्री की दुकानें सज गईं। बाजार में जगह-जगह तिरंगे झंडे, बैज, रिबन, तिरंगा पट्टी और अन्य देशभक्ति से जुड़ी सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध रही। खरीदारी के लिए बच्चों से लेकर युवाओं तक में उत्साह देखने को मिला।

दुकानदारों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी लोग तिरंगा सामग्री खरीद रहे हैं। बाजार में सजी दुकानों से माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।



Post a Comment

Previous Post Next Post