गुरादरी मठ पर योगा टीम द्वारा स्वच्छता अभियान 10वें दिन भी जारी
करहां (मऊ) : करहां स्थित बाबा घनश्याम दास गुरादरी मठ को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संकल्प के साथ युवाओं की योगा टीम का स्वच्छता जागरुकता अभियान 10वें दिन भी जारी रहा। टीम के सदस्यों ने मठ परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की और बैनर-पोस्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरुक किया।
इस दौरान गुरादरी मठ के पुजारी रामदास महाराज ने युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इससे टीम के सदस्यों का उत्साह बढ़ा। अभियान में अमरजीत चौरसिया, राहुल मद्धेशिया, अभिषेक जायसवाल, देवा यादव, विपिन चतुर्वेदी, राजीव मौर्य, राज केशरी, अतुल सरोज, सूरज राजभर, अभिनव प्रजापति, राजकमल गुप्ता व जनार्दन सहित अन्य युवा शामिल रहे। टीम ने कहा कि गुरादरी धाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Post a Comment