Top News

देवलास में सड़क पर छुट्टा पशुओं के विचरण से परेशानी

देवलास में सड़क पर छुट्टा पशुओं के विचरण से परेशानी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थली देवलास में करीब 20 आवारा पशु कई महीनों से सड़क पर घूम रहे हैं। ग्राम सभा देवकली देवलास में देवल मुनि की तपोभूमि के समीप पशु कभी पूर्वी तो कभी पश्चिमी छोर तक सड़क पर विचरण करते रहते हैं। इससे राहगीरों के साथ हादसे की आशंका बनी हुई है। धार्मिक स्थल होने के कारण वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। वहीं ललरी छठ पर्व पर यहां करीब 15 दिनों तक लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दूसरे जनपदों और प्रदेशों से व्यापारी भी पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर पशुओं का जमावड़ा गंभीर समस्या बन सकता है।

भारत परिषद संगठन के पूर्वांचल प्रभारी धनंजय चौबे ने कहा कि देवलास पौराणिक और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर घूम रहे पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बेसहारा पशुओं से संबंधित योजना के बावजूद धार्मिक स्थल पर महीनों से बनी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन राम प्रजापति, सतीश प्रजापति, इरशाद, सलाउद्दीन, मोतीराम, प्रेमचंद चतुर्वेदी सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post