सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

करहां (मऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सेवाएं जनसामान्य को समर्पित करने के साथ मरीजों में फल एवं मिठाई वितरित की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण को अभियान का मूल उद्देश्य बताया।

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विनय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाते हुए जरुरतमंदों की सहायता करना ही उनके प्रति सच्ची शुभकामना है। विधानसभा की निवर्तमान प्रत्याशी पूनम सरोज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना पार्टी की सेवा भावना को दर्शाता है।

इस अवसर पर डा. उमेश सरोज, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डा. फैयाज अहमद, डा. संतोष यादव, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सफ़सय आशीष चौधरी, त्रिभुवन प्रसाद, अरविंद शर्मा, सोनू शर्मा, श्याम जी, राहुल सिंह, ओंकार सिंह, अंकित सरोज सहित अन्य कार्यकर्ता थे।





Post a Comment

Previous Post Next Post