अनुरक्षण कार्य से छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

अनुरक्षण कार्य से छह घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

करहां (मऊ) : जमुई-करहां विद्युत उपकेंद्र 33/11 के मुहम्मदाबाद गोहना फीडर पर शुक्रवार को अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता छोटेलाल ने दी।

उन्होंने बताया कि बारिश होने की स्थिति में अनुरक्षण कार्य स्थगित कर दिया जाएगा। बताया कि अनुरक्षण माह के चलते इस महीने अलग-अलग दिनों में विभिन्न फीडरों पर आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से विद्युत कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post