Top News

सेवा सेतु शिविर में लाभार्थियों को बांटे गए पत्रक

सेवा सेतु शिविर में लाभार्थियों को बांटे गए पत्रक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक सभागार में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड और उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को पत्रक वितरित किए और गर्भवती महिलाओं की गोंदभरायी की रश्म अदा की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी ली। इससे पूर्व उन्होंने जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान रामाश्रय मौर्य ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ ही मौके पर उनकी समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विशिष्ट अतिथि रमेश दूबे ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ऐसे शिविर उपयोगी हैं। जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर जररुरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सुजीत प्रसाद ने तो धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ अरुण कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता त्रिभुवन प्रसाद, छोटू प्रसाद, जनार्दन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अर्पित उपाध्याय, पंकज सिंह, बीडीओ अरुण कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, ठाकुर प्रसाद, इंद्रपाल, प्रद्युम्न प्रताप आदि उपस्थित थे।








Post a Comment

Previous Post Next Post