Top News

बीएसआरके पब्लिक स्कूल में उपहार व प्रमाणपत्र देकर शिक्षकों का किया सम्मान

बीएसआरके पब्लिक स्कूल में उपहार व प्रमाणपत्र देकर शिक्षकों का किया सम्मान

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीएसआरके पब्लिक स्कूल एवं इंटर कालेज, रामनगर मोड़-खालिसा में शनिवार को शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद केक काटकर उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने संस्थान के शिक्षकों को उपहार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने के साथ ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से शिक्षक नई पीढ़ी का भविष्य संवारते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर ही शिक्षण संस्थान निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होता है।

इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और शिक्षा जगत में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शबीब रिजवी, रजनीश राय, रामभजन यादव, एटीएम सर, आरडी गौतम, हिमांशु पांडेय, कैलाश कुमार, फिजा खातून, राजेश यादव, बुधिराम, मृत्युंजय सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post