मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में 53 मरीजों का हुआ परीक्षण
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के अतरारी में रविवार को चराग-ए-इंसानियत सेवा समिति अतरारी-खैराबाद के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श, दवाएं और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर में राममनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ व पीजीआई चक्रपानपुर के पूर्व चिकित्सक तथा विजय स्तंभ चौक, नदी रोड स्थित होप राइज हेल्थ केयर के एमबीबीएस जनरल फिजिशियन एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा. एस.के. बरनवाल ने मरीजों का उपचार किया। सर्दी-जुकाम, खांसी, शुगर, रक्तचाप, दमा, संक्रमण, जोड़ों व पेट दर्द, घुटना-कमर दर्द, साइटिका, पीलिया, फैटी लीवर, साइनस, माइग्रेन, एलर्जी व खुजली सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज शिविर में पहुंचे।
रविवार को आयोजित समिति के चौथे शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने फीता काटकर किया। उन्होंने समिति की ओर से नियमित रुप से लगाए जा रहे निःशुल्क चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए चिकित्सक एवं पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मंजुरुल हक, आमिर शफीक, हाफिज शमशे आलम, प्रयागजी गौतम, नफीस शाह, हाफिज गुलरेज, मोहम्मद आसिफ, भाग्यराज सोनकर, शाहिद अख्तर, शमसुन निशा, फहमीदा खातून, हाफिजा खातून, हबीबा, मोहम्मद मुर्तज़ा, नौशाद अहमद, मुमताज़ अहमद, अबू तलहा आदि मौजूद रहे।



Post a Comment