Top News

83 ग्राम पंचायतों में तय हुई विकास की प्राथमिकता


 83 ग्राम पंचायतों में तय हुई विकास की प्राथमिकता

करहां (मऊ) : महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड की सभी 83 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की गईं। ध्वजारोहण और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के बाद ग्रामीणों से गांव की जरुरतों और प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए गए। सड़क, नाली, जल संरक्षण, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और रोजगार से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सहभागिता से विकास हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान ग्रामीणों को बीबी-जी राम जी योजना के तहत 125 दिन के रोजगार की गारंटी, बेरोजगारी भत्ता, समय से मजदूरी भुगतान तथा गांव में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण की जानकारी दी गई। योजनाओं में पारदर्शिता और सोशल आडिट के महत्व पर भी जोर दिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post