इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी नीरज जैन की मां के निधन पर शोक
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के इलेक्ट्रानिक कारोबारी नीरज जैन की 76 वर्षीय मां मंजू जैन का आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों व नगर के संभ्रांत लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
इदारतगंज स्थित आवास पर पहुंचकर व्यापार मंडल, रामलीला समिति सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, प्रदीप जायसवाल, दीपक गुप्ता डायमंड, अवधेश मद्धेशिया, पंकज गुप्ता, बालादीन जायसवाल, नंदलाल सोनकर, विपिन बरनवाल, पंकज पासवान, उमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग थे।

Post a Comment