Top News

तमसा नदी में नहाने गया किशोर गहरे पानी में समाया, तलाश जारी

तमसा नदी में नहाने गया किशोर गहरे पानी में समाया, तलाश जारी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा के पास शुक्रवार को दोस्तों के साथ तमसा नदी में नहाने गया पश्चिमपुरा निवासी 12 वर्षीय रेहान पुत्र अनवर गहरे पानी में डूब गया। घटना दोपहर करीब 11:30 बजे की बताई गई है। रेहान को डूबता देख साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी के.के. वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश शुरु कराई। नदी किनारे घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों द्वारा काफी प्रयास के बावजूद देर शाम समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका था। पुलिस के अनुसार, तलाश लगातार जारी है और जरुरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम की भी मदद ली जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post