Top News

डीजे की आवाज तय मानकों में रखने और अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी

डीजे की आवाज तय मानकों में रखने और अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी

शांति समिति की बैठक के दौरान त्योहारों में शांति व सौहार्द बनाए रखने के निर्देश

करहां (मऊ) : आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार शाम रानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना की एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री और सीओ जितेंद्र सिंह ने पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाना चाहिए।

एसडीएम और सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि डीजे निर्धारित मानकों के अनुसार ही बजाए जाएं और अश्लील गाने बजाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। पूजा कमेटी के सदस्यों को पहचान पत्र रखने तथा पांडालों में सीसीटीवी कैमरे और आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि अथवा किसी भी तरह की अप्रिय सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने को कहा। बैठक में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला, आकाश श्रीवास्तव सहित पूजा कमेटियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post