पिताजी स्व. ओमप्रकाश जायसवाल ने फर्श से अर्श तक का सफर किया तय : अनिकेत जायसवाल
करहां (मऊ) : करहां क्षेत्र के अरैला गांव के सामान्य वणिक परिवार में जन्मे मेरे पिता स्व. ओमप्रकाश जायसवाल ने कड़ी मेहनत से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। खाली हाथ कोलकाता के हावड़ा पहुंचे और अपनी लगन से अरबों का साम्राज्य खड़ा किया। इसके बावजूद सरलता, सहजता, मिलनसारिता और सेवा भाव जीवनभर कायम रहा।
उन्होंने हम बच्चों को अच्छा संस्कार व शिक्षा दी। उनका कहना था कि दरवाजे से कोई भूखा न लौटे। गांव-क्षेत्र से आने वालों की वे खुले मन से सेवा करते थे। चार अगस्त 2026 को उनका असमय निधन बेहद कष्टदायी रहा। उनकी पुण्यस्मृतियों को शत-शत नमन।👏💐
-अनिकेत जायसवाल सोनू, करहां-मऊ।


Post a Comment