Top News

विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज व मानसिक उत्पीड़न का किया मुकदमा

विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज व मानसिक उत्पीड़न का किया मुकदमा



करहां, मु.बाद गोहना, मऊ।  मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के माहपुर गांव की एक विवाहिता ने पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई है।

दर्ज मुकदमे में प्रतिमा चौहान पुत्री शिवपूजन चौहान निवासी माहपुर ने बताया गया है कि उसके ससुरालजनों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर जान से मारने की धमकी दिया है। उसकी शादी अरविन्द चौहान पुत्र बिहारी चौहान साकिन जुवां, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बीते दिनांक 12. 05. 2022 को सम्पन्न हुई थी। शादी में पिता ने अपने सामर्थ्य के मुताविक तिलक में 2 लाख रूपये एवं दो भर सोने की चेन, एक अंगूठी, फ्रीज आलमारी, वाशिंग मशीन एवं बूलेट मोटर साइकिल आदि सामान दिया गया था। बीते 13 मई सन 2022 को विवाहिता विदा होकर ससुराल गयी। दहेज कम मिलने की बात को लेकर सास सुभावती देवी, ननद कनिका एवं रेणुका, देवर गोविन्द एवं गौरव खाना आदि के लिये प्रताड़ित करते थे। दहेज में आए दिन 10 लाख रूपये की मांग व्यापार करने के वास्ते मांगें थे। उपरोक्त लोगों द्वारा असमर्थ होने पर जान से मारने की धमकी दिये। ससुराल के रिश्तेदार लालमुनि चौहान जो उसके पति के फूआ के लड़के हैं और जो ग्राम भदिया, थाना तरवां, आजमगढ़ के रहने वाले है वह लोग भी इसमे शामिल हैं। अरविन्द की चाची राधिका एवं प्रेमनाथ पति-पत्नी दोनों मिलकर घर में आकर मुझे लालमुनि के कहने पर डाटते थे। संभ्रांत लोगों द्वारा पंचायत के बाद जब विदा होकर दुबारा ससुराल पहुंची तब भी दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया जिस पर विवाहिता ने पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दहेज लोभियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post