पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, कई घायल

पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, कई घायल



(मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चकजाफरी गांव में पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार को अपराह्न बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष मारपीट की घटना के बाद थाने एवं अस्पताल पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक अभी किसी भी पक्ष की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

चकजाफरी गांव निवासी किशोर एवं गोविंद प्रजापति के परिवार के बीच काफी दिनो से विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर कई बार झड़प और गाली-गलौज हो चुकी है। कुछ दिन पहले मारपीट और छेड़खानी के आरोप में गोविंद की पुत्री की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज  हुआ है। इसी तनातनी को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। गाली गलौज और हाथा-पाई के बीच मारपीट हो गई। जिसमें जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। मारपीट में एक पक्ष के गोविंद उनके पुत्र, पुत्री और रिश्तेदार सत्येंद्र घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के रोहित प्रजापति को भी चोटें आई हैं। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भेजवाया। अंतिम सूचना मिलने तक अभी किसी भी पक्ष का मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post